सावन की नहीं, ये विरोध की मेहंदी
प्रदेश के सभी विभागों के लिपिक 34,500 ग्रेड पे की मांग को लेकर पिछले सात दिनों से धरना दे रहे हैं। सरकार की ओर से उनकी मांगें न माने जाने पर महिला लिपिकों ने रोहतक में विरोध का नया तरीका निकाला। इस बार उन्होंने सावन में अपनी मांगों को मेहंदी से हाथों पर लिखा और धरना स्थल पर बैठ गईं।
सरकार ने स्टेट अवॉर्ड की तारीख बढ़ पिछले साल का अब तक घोषित नहीं
हरियाणा राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को स्टेट अवॉर्ड देने के लिए शिक्षा विभाग ने आवेदन तारीख को बड़ा दिया है। अब 20 जुलाई तक आवेदन सकेंगे। खास बात यह है कि सरकार की ओर से अभी तक 2022 के अवॉर्ड तक भी नहीं दिए गए हैं। जबकि यह अवॉर्ड पिछले साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर ही दिए जाने चाहिए थे। हालांकि, सरकार स्टेट अवॉर्ड पर दिया जाने वाला 2 वर्ष का सेवा विस्तार का प्रावधान हटा चुकी है लेकिन इस अवॉर्ड पर प्रत्येक शिक्षक को एक-एक लाख रुपए नकद दिए जाते हैं। इसके अलावा दो इंक्रीमेंट एडवांस, एक शॉल और एक चांदी का मेडल भी मिलता है।
कोल्ड स्टोरेज की दुकान का कंप्रे फटने से 1 युवक की मौत दूसरा घायल
अनाज मंडी स्थित कोल्ड स्टोरेज की दुकान में लगे एसी का कंप्रेशर फटने से दो लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए पीजीआई लाया गया। यहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे संदीप पंकज अनाज मंडी स्थित कोल्ड स्टोरेज की दुकान पर लगे एसी को टीन शेड के ऊपर खड़े होकर ठीक कर रहे थे। तभी तेज आवाज के साथ कंप्रेशर फट गया और कंप्रेशर का पार्ट संदीप के पेट में जा लगा। इससे उसकी पेट की आंते बाहर आ गई और वह टीन शेड से सड़क पर आ गिरा। वहीं सङक के पास खड़ा पंकज भी घायल हो गया।
51,500 रुपए के इनामी कपिल देव राठी पकड़ा, 20 करोड़ रुपये ठगे थे।
मुंडका (बहादुरगढ़) | दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 51 हजार 500 रुपए के इनामी बहादुरगढ़ के कपिल देव राठी को गिरफ्तार किया है। इस पर उत्तराखंड के कई स्टेशनों में दर्ज हत्या सहित 12 से अधिक आप मामलों में वांछित था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कई लोगों से 20 करोड़ रुपए की उगी भी की है। वह ि के बक्करवाला इलाके में छिपा था। विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि बक्करवाला इलाके से कपिल को काबू किया है। जांच में पता चला कि कपि बड़ी संख्या में लोगों से 20 करोड़ से अधिक की धोख की है। वह 12 आपराधिक मामलों में वांछित है।
हरियाणा को पानी दिलाने के पंजाब पर दबाव बनाएं आप कार्यकर्ता
राजधानी हरियाणा:- हरियाणा में बिजली आंदोलन शुरू करने की आम आदमी पार्टी की घोषणा पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। भाजपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश में बिजली की किल्लत नहीं है और अन्य राज्यों से सस्ती बिजली मिल रही है। इसके बावजूद आम आदमी पार्टी का आदेश राजनीति से ज्यादा कुछ नहीं है।
