कोर्ट की इजाजत मिली तो ओपी चौटाला को उचाना से चुनाव लड़ाएंगे: अभय

All Haryana Update
0

 कोर्ट की इजाजत मिली तो ओपी चौटाला को उचाना से चुनाव लड़ाएंगे: अभय


पूर्व सीएम बोले- कांग्रेस, भाजपा व जजपा ने प्रदेश का किया सत्यानाश


All Haryana Update 


जींद


इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने कहा कि अभय सिंह चौटाला की परिवर्तन पदयात्रा से इनेलो में लोगों का विश्वास बढ़ा है। जिस तरह से पिछले 18 सालों में कांग्रेस, भाजपा और जजपा ने प्रदेश का सत्यानाश किया है, उसे फिर से पटरी पर लाया जाएगा। वे मंगलवार को जींद में आयोजित राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।





इनेलो महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि उचाना हलके में पहले चौ. बीरेंद्र सिंह ने झूठ बोल कर वोट लिए। उसके बाद दुष्यंत ने उनसे भी बड़े झूठ बोल कर वोट लिए। अब उचाना के लोगों ने अपनी मांग रखी है कि इनेलो पार्टी मुख्यमंत्री का उम्मीदवार दें। उन्होंने कहा कि अगर चौ. ओमप्रकाश चौटाला को कानूनी इजाजत मिल गई तो उचाना से उन्हें चुनाव में उतारेंगे और वे ही प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उचाना से उसी को उम्मीदवार बनाएंगे जो मुख्यमंत्री बनेगा। 


उन्होंने कहा कि वे बनेंगे तो मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन किसी की सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे। चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को जननायक देवीलाल के जन्मदिवस पर प्रस्तावित सम्मान दिवस रैली कुरुक्षेत्र की बजाय कैथल में करने का निर्णय लिया गया है। अभय चौटाला ने जींद में सीएम मनोहरलाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा। 


कौशल विकास रोजगार निगम को बहुत बड़ा फ्रॉड बताते हुए कहा कि इसमें सरकार की तरफ से सिर्फ एक आईएएस को लगाया गया है, बाकी सभी आरएसएस के निजी लोगों को लगाया गया हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)