भाजपा का एक्शन प्लान कर सकता है जदयू को परेशान

All Haryana Update
0

 भाजपा का एक्शन प्लान कर सकता है जदयू को परेशान


1) बिहार में गठबंधन टूटने और सरकार से वंचित होने के बाद भाजपा के एक्शन प्लान से जदयू की परेशानी बढ़ सकती है। सदन में सत्ता पक्ष से संघर्ष के लिए भाजपा ने अपने दो नेताओं को कमान सौंपी है। विधानसभा में दल के नेता की जिम्मेवारी पूर्व स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को दी है तो सम्राट चौधरी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। 


दोनों वरिष्ठ हैं। अनुभवी हैं। मुखर भी हैं, किंतु इससे अलग इनके पक्ष में एक बड़ा समीकरण यह भी है कि दोनों के चलते एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार असहज होते रहे थे। अब भाजपा ने दोनों को आगे करके अपने इरादे जता दिए हैं।  



2)

जदयू के एक वरिष्ठ नेता एवं मंत्री के मुताबिक भाजपा के साथ जदयू का गठबंधन टूटने में इन दोनों नेताओं की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा यदि इन दोनों पर नहीं अड़ती तो गठबंधन पर कोई खतरा नहीं होता।

 सूत्रों का दावा है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2020 में जब सरकार बनने लगी तो वह सम्राट चौधरी को सरकार में शामिल करने के पक्ष में नहीं थे।

 राजभवन में शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची में सम्राट का नाम नहीं था। सरकार के दूसरे विस्तार के दौरान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के दबाव में उन्हें मंत्री बनाकर पंचायती राज का जिम्मा दिया गया था।


 उनके काम करने के तरीके से भी सरकार असहज होती रही। हालांकि, विजय सिन्हा "के मामले में दूसरी कहानी है। 


विस में रहते हुए सदन में सीएम नीतीश कुमार के साथ उनकी बहस मीडिया की सुर्खियों में आती रही थी। अपने क्षेत्र में एक थानेदार का ट्रांसफर नहीं करा पाने का मलाल भी सदन में वह व्यक्त करते रहे थे।


 यदा-कदा वह इस मामले को विपक्षी सदस्यों की मदद से सदन में उठवाते भी रहे। जदयू द्वारा इसका विरोध किया जाता रहा था। 


उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए जब उन्होंने सदन में विमर्श कराना चाहा तो सत्तापक्ष के होते हुए भी जदयू के विधायकों ने बहिष्कार कर दिया था। इन सारे मामलों को लेकर भाजपा और जदयू के बीच की दूरी लगातार बढ़ती चली गई।


 अहमदाबाद, पेट्र: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद शहर में पैदल यात्रियों के लिए साबरमती नदी पर निर्मित 'अटल ब्रिज' का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार और रविवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे।


3)

राज्य सरकार ने कहा, 'पहले दिन मोदी खादी उत्सव कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम साबरमती नदी के किनारे शाम को आयोजित किया जाएगा। इसी जगह प्रधानमंत्री पैदल पुल का उद्घाटन करेंगे। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कारपोरेशन द्वारा निर्मित इस पुल को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम दिया गया है।'


4)

आकर्षक डिजाइन और एलईडी लाइटिंग वाला यह पुल करीब 300 मीटर लंबा और बीच में 14 मीटर चौड़ा है।

                             Anshu Kumar

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)