कैलेंडर जारी, आठ से होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

All Haryana Update
1

 कैलेंडर जारी, आठ से होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं





1) 

जागरण संवादददाता, रेवाड़ी: पिछले करीब दो सालों से स्कूलों में खेल कैलेंडर जारी होने की बाट जोह रहे विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग की ओर से खेल कैलेंडर जारी करने के साथ ही स्कूलों को अपनी टीमें तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


 खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं तीन सितंबर तक आयोजित करानी होंगी। वहीं आठ सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आरंभ होंगी। इसके अलावा रेवाड़ी जिले को इस बार राज्यस्तर पर तलवारबाजी और नेटबाल खेल की मेजबानी मिली है।


 नेटबाल में जिला राज्य स्तर पर अंडर-17 व 19 आयुवर्ग में दो बार पहले स्थान पर रह चुका है। ऐसे में इस बार भी जिले के पूरी दावेदारी रहेगी।


2)

जिले से भेजी जाएगी राज्य स्तर के लिए चयनित की सूची:

सभी खंडों को खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं तीन सितंबर तक आयोजित करानीहैं। रेवाड़ी खंड में 30 अगस्त से खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आरंभ हो जाएंगी। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आठ से 10 सितंबर के मध्य आयोजित होंगी।


 इसके बाद राज्यस्तर के लिए टीम का चयन करके सूची निदेशालय को भेजी जाएगी। वहीं अंडर-11 प्राइमरी स्कूल प्रतियोगिताओं की खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं सात से नौ नवंबर तक और जिला स्तरीय  प्रतियोगिताएं 14 से 16 नवंबर तक कराई जाएंगी।


3) 

इन खेलों में दमखम दिखाएंगे :

खेल कैलेंडर में 20 ओलंपिक व 11 नान ओलंपिक खेलों को शामिल किया गया है। ओलंपिक खेलों में आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बाक्सिंग, साइक्लिंग, फेंसिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, हाकी, जूडो, स्वीमिंग वाटर पोलो, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, वालीबाल, वेटलिफ्टिंग व रेसलिंग शामिल हैं। 


इनमें अंडर-14, 17 व 19 आयुवर्ग में मुकाबले होंगे। नान ओलंपिक खेलों में बेसबाल, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबाल, स्केटिंग एंड रोलर हाकी, साफ्टबाल, योगा व कोर्फबाल खेल शामिल हैं। जिले में 27 सितंबर से 29 सितंबर तक राज्यस्तरीय खेल आयोजित होगा


4)

खिलाड़ियों को जमा करानी होगी स्पोटर्स फंड की राशि

खेलों में भाग लेने के लिए स्कूल की तरफ से विद्यार्थियों की संख्या और नियमानुसार अनुसार स्पोर्ट्स फंड डीईओ कार्यालय में जमा कराना होगा। बिना स्पोर्ट्स फंड जमा कराए स्कूली खिलाड़ी भाग नहीं ले पाएंगे। 

इनमें कक्षा नौवीं व दसवीं के लिए 30 रुपये प्रति विद्यार्थी, 11वीं व 12वीं कला संकाय में 60, कामर्स में 72 और विज्ञान संकाय के लिए प्रति विद्यार्थी 90 रुपये फंड के देने होंगे। इसी तरह एलिमेंट्री कक्षाओं के लिए भी फंड निर्धारित है।


                                                       Anshu kumar


Tags

एक टिप्पणी भेजें

1टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें