काट कर राजस्थान में बेचा कैंटर, दो और दबोचे
चोरी की पिकअप गाडी खरीदने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
रेवाड़ी गांव जोनावास से सामान से भरी पिकअप गाड़ी चोरी करने के मामले हुए धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों में राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव कन्होर का रहने वाला राशिद तथा बुड का रहने वाला हसन है। आरोपित राशिद ने चोरी की पिकअप खरीदकर हसन को बेच दी थी और हसन ने पिकअप गाड़ी काटकर स्क्रैप में जिला नूंह के एक कबाड़ी को बेच दी।
पुलिस राजस्थान के जिला अलवर की श्रीराम कालोनी के रहने वाले राहुल, बाला डेहरा के रहने वाले हेमू उर्फ अंशु तथा भनोखर के रहने वाले रवि को गिरफ्तार कर सामान व जनरेटर बरामद कर चुकी है।
• तीन आरोपितों की सामान सहित पहले हो चुकी है गिरफ्तारी -
• पुलिस राजस्थान के अलवर जिले से को गिरफ्तार क आरोपितों को दबोच चुकी है
धारूहेड़ा थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव जौनावास निवासी दिनेश कुमार की 27 अगस्त की रात का सामान से भरी पिकअप गाड़ी चोरी हो गई थी।
जांच के बाद पुलिस ने राहुल, हेमू उर्फ अंशु व रवि को गिरफ्तार, कर रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद आरोपितों से पिकअप गाड़ी में भरा सामान बरामद कर लिया र था। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह पिकअप उन्होंने भरतपुर के गांव कन्होर के रहने वाले राशिद को बेच दी।
बुधवार को पुलिस ने मामले में आरोपित राशिद व हसन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राशिद ने बताया कि वह ड्राइवरी करता है और उसी दौरान उसकी मुलाकात बाला डहरा के रहने वाले हेमू से हुई थी। हेमू द्वारा चोरी किए गए वाहन वह गांव बुड के रहने वाले हसन को दे देते।
हसन कबाड़ी का काम करता है और चोरी के वाहन काटकर स्क्रैप में बेच देता है। जोनावास से चोरी की गई पिकअप भी उन्होंने हसन को 31 हजार रुपये में बेच दी थी। हसन ने इस पिकअप को काटकर जिला नूंह के कबाड़ी को बेच दी। पुलिस ने आरोपितों 7 को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया है।

Osm bro 👍👍👍👍
जवाब देंहटाएं