अति अल्पकालीन निविदा सूचना
जिला पंचायत एवं राज्य सरकार के सिंचाई विभाग तथा लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदारों को सूचित किया जाता है।
1. कार्य का विवरण है कि जिला पंचायत, हापुड़ में वित्तीय वर्ष 2022-23 की गड्ढामुक्ति हेतु निम्न विवरण के अनुसार अंकन 10.00 लाख रु. तक निर्माण कार्य को सीलबंद निविदाएं दिनांक 19.11.2022 को अपराह्न 01.00 बजे तक आमंत्रित की जाती है, जो अपर मुख्य अधिकारी के कार्यालय कक्ष में रक्षित टेंडर बॉक्स में डाली जायेगी, तथा निविदाएं दिनांक 19.11.2022 को शी |
अपराहन 02.00 बजे से निविदादाताओं के समक्ष सक्षम प्राधिकारियों द्वारा खोली जायेगी। टेंडर प्रपत्र कार्यालय जिला पंचयत हापुड़ से दिनांक 18.11.2022 से 19.11.2022 को अपराहन 12.00 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में निर्धारित शुल्क जमा करके प्राप्त किया जा सकता है। जिला पंचायत, निर्माण नियमावली 1984 के सभी नियम प्रभावी होंगे, तथा प्रत्येक निविदादाता को निविदा डालते समय नियत
2 प्रतिशत धरोहर राशि (प्रत्येक कार्य की अलग-अलग) एन.एस.सी. एफ.डी.आर. (अपर मुख्य अधिकारी के पदनाम में बंधक) अथवा नगद रूप में तथा अंकन 100/- रु. के स्टाप पर निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। अन्यथा की स्थिति में आपका टेंडर निरस्त माना जायेगा, जिसका उत्तरदायित्व आपका होगा।
अन्य जिला पंचायत एवं राज्य सरकार के सिंचाई विभाग तथा लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदारों को निविदा स्वीकृति उपरान्त जिला पंचायत, हापुड़ में नियमानुसार निर्धारित शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
बिना कार्यालय आदेश के कार्य प्रारम्भ नहीं किये जा सकेंगे, अन्यथा कार्य श्रमदान माना जायेगा, जिसके लिए ठेकेदार स्वयं जिम्मेवार होंगे। कार्य का अनुबंध 10 प्रतिशत धनराशि की एफ. डी. आर. एन. एस. सी. के सापेक्ष ही किया जायेगा।
शेष सभी शर्तें किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में देखी जा सकती है। स्वीकृत कार्य का पंजीकरण श्रम विभाग में कराया जाना अनिवार्य है। किसी भी कारण से टेंडर के निरस्त करने का अधिकार मा. अध्यक्ष, जिला पंचायत हापुड़ में निहित रहेगा।
शासन के आदेशों के क्रम में कार्यों की प्रॉकलित धनराशि पर भुगतान के समय जी.एस.टी. की धनराशि अलग से देय
