एलन मस्क के फैसलों ने ट्विटर के सामने अस्तित्व का संकट तक खड़ा कर दिया
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर को पटरी से उतार दिया है। उन्होंने 3.59 लाख करोड़ रुपए (44 अरब डॉलर) में साइट को खरीदने के बाद कंपनी के अधिकतर स्टाफ को बाहर कर दिया। इंटरनेट प्लेटफॉर्म चलाने की अच्छी प्रक्रिया ताक पर रख दी गई है।
मस्क वेंचर कैपिटलिस्ट और टेस्ला इंजीनियरों की टीम के साथ
ट्विटर को चलाने की कोशिश में लगे हैं। सोशल मीडिया साइट के संबंध में बहुत अधिक जानकारी न रखने वाले ये लोग मस्क को चुनौती देने की स्थिति में नहीं हैं।
मस्क ने पुरानी स्थिति में बदलाव के नए मापदंड तय किए हैं। उन्होंने ट्विटर को टेलीविजन के सोप ऑपेरा में बदल दिया है।
स्वयं को केंद्रीय भूमिका में रखा है। 23 करोड़ 80 लाख यूजरों के साथ ट्विटर फेसबुक या टिकटॉक के मुकाबले छोटा है। लेकिन ट्विटर का प्रभाव उसके वजन से अधिक है।
वह उस पर निर्भर तीन वर्गों से अपनी ताकत और कीमत हासिल करता है।
ये हैं- राजनीतिज्ञ, सेलेब्रिटी और पत्रकार। राजनेता और सेलेब्रिटी ट्विटर को पसंद करते हैं, क्योंकि वह उन्हें बेरोकटोक लगभग 24 करोड़ लोगों तक सीधे पहुंचनेकी सुविधा देता है।
पत्रकार उसे चाहते हैं, क्योंकि ट्विटर उन्हें अपना व्यक्तिगत ब्रांड बनाने और खबर के महत्व को समझने का मौका देता है।
वह बाकी ट्विटर यूजरों को अपनी पहुंच से बाहर वीआईपी तक सीधेपहुंच का आभास कराता है।
ट्रोल्स भी ट्विटर को पसंद करते हैं, क्योंकि उसका कंप्यूटर प्रोग्राम- अल्गोरिद्म अक्सर संवाद में उनके कंटेंट को ज्यादा महत्व देता है।
ट्विटर को सार्वजनिक चौराहा कहतेहैं पर कंपनी मुनाफा कमाने का कारोबार चला रही है। उसकी प्राथमिकताएं और कारोबारी तरीके बार-बार लोकतंत्र, जन स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाते हैं।
यह स्थिति मस्कके पहले से है। ट्विटर में मस्क के आने पर प्रतिक्रिया नए मालिक के व्यवहार के समान उग्र है।
एक तरफ ऐसे लोग हैं, जो विश्व के सबसे धनवान व्यक्ति के 3.59 लाख करोड़ रुपए खर्च करने से आनंदित हैं।
दूसरी ओर ट्विटर पर निर्भर- राजनेता, सेलेब्रिटी और पत्रकार हैं।
इनमें कई लोग मस्क के कदम को लोकतंत्र और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं। वे गलत नहीं हैं।
आज ट्विटर के सामने अस्तित्व का संकट है। मस्क का रुख उसके लिए दिवालिया होने से अधिक बड़े खतरे पैदा कर सकता है।
मस्क ट्विटर के डेटा से इस तरह पैसा कमा सकते हैं, जिसकी उनके पूर्ववर्तियों और बाकी यूजरों ने कल्पना नहीं की होगी।
