डीएलएड छात्र अध्यापकों को एक ओर विशेष मौका:

All Haryana Update
0
डीएलएड छात्र अध्यापकों को एक ओर विशेष मौका:

शिक्षा बोर्ड ने 2016 से 2019 तक के अभ्यार्थियों को परीक्षा का दिया मोका

हरियाणा के रोहतक ङीसी यशपाल जी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा डीएलएड प्रवेश वर्ष 2016 से 2019 तक के छात्र - अध्यापकों को सुनहरा अवसर दिया गया है। जिसके तहत फरवरी 2023 में संचालित होने वाली परीक्षा में प्रवेश के लिए अवसर दिया गया है।

 बताया गया है कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2016 से 2019 तक के छात्र अध्यापक जिन्होंने डीएलएड 2 वर्षीय कोर्स में दाखिला लिया था। उनका परीक्षा परिणाम 1st व 2nd किसी भी वर्ष की लिखित परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने के कारण परिणाम नॉट-फिट फॉर डिप्लोमा रहा या परिणाम किसी कारण से रोक लिया गया था।





एक वर्ष की परीक्षा के लिए 10 हजार रुपए तय शुल्क 

ऐसे छात्र अध्यापक अपने मूल शिक्षण संस्थान के माध्यम से 9 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यदि संस्था द्वारा किसी छात्र अध्यापक की एक वर्ष की परीक्षा के लिए आवेदन किया जाना है तो परीक्षा शुल्क दस हजार रुपए और यदि दोनों वर्षों की परीक्षा के लिए आवेदन किया जाना है तो परीक्षा शुल्क बीस हजार रुपए (प्रति छात्र अध्यापक) भरना होगा ।

ई-मेल व दूरभाष नंबर जारी। 

उन्होंने बताया है कि जो छात्र अध्यापक इस विशेष अवसर के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित शर्तों को पूर्ण करते हैं, उन्हें वर्तमान पैटर्न अनुसार ही परीक्षा में प्रश्न उपलब्ध करवाए जाएंगे। यदि किसी संस्था को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो वे E-mail ID assple&am@bseh.org.in व Phone Number नम्बर 01664-244171 से 176 (एक्सटेंशन 136, 137 ) पर संपर्क कर सकते हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)