मिस यूनिवर्स बनीं गैब्रिएल: भारत की हरनाज ने ताज पहनाया, दिविता टॉप five में नहीं पहुंच पाई।
71वां मिस यूनिवर्स का खिताब USA की आर बॉनी गैब्रिएल ने अपने नाम कर लिया है। भारत की हरनाज संधू ने गैब्रिएल को ताज पहनाया। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की अमेंडा दूदामेल और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रिना मार्टिनेज रहीं है। यह शो अमेरिका के न्यू ऑलेंअंस शहर में हुआ। इसमें 25 साल की दिविता राय ने भारत को रिप्रजेंट किया, जो टॉप 5 में नहीं पहुंच पाई। वो इवनिंग गाउन के राउंड में बाहर हो गईं। इस शो में दुनियाभर की 86 सुंदरियों ने हिस्सा लिया।
टॉप 16 तक पहुंची दिविता
नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड के अंदर दिविता ने 'सोने की चिरैया' बन कर सभी का ध्यान खींचा था। दरअसल एक समय मे भारत को 'सोने की चिड़िया' भी कहा जाता था। दिविता की गोल्डन कलर की इस ड्रेस ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत की उसी छवी को दिखाने का प्रयास किया था।
दिविता कर्नाटक की रहने वाली 25 साल की है, दिविता राय पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने आर्किटेक्ट की पढ़ाई की। फिलहाल वो मुंबई में रहती हैं। दिविता ने 28 अगस्त 2022 को मिस डीवा यूनिवर्स 2022 मे पुरस्कार भी जीता था।
भारत को अब तक तीन मिस यूनिवर्स मिली हैं।
हरनाज संधू ने 12 दिसंबर, 2021 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। 1994 में सुष्मिता ने खिताब अपने नाम किया था।
मिस थाईलैंड ने ढक्कन से बनीं हुई ड्रेस पहनी।
मिस थाईलैंड एना सुगमइयाम ने कॉस्ट्यूम राउंड में कोल्डड्रिंक कैन के एल्यूमिनियम ढक्कन से बनी हुई ड्रेस पहनी। सिल्वर कलर की ड्रेस की लांग लेंथ और फ्रंट स्लिट इसे ग्लैमरस बना रही थी। एना ने ये ड्रेस अपने पिता को ट्रिब्यूट देने के लिए पहनी थी।
इस बार मिस यूनिवर्स को नया ताज पहनाया जाएगा। इस ताज का नाम 'फोर्स फॉर गुड' रखा गया है। इसे मौवाड कंपनी के द्रारा बनाया है। ये ताज दर्शाता है कि महिलाओं ने जो भविष्य बनाया है वह संभावनाओं की सीमाओं से आगे है। इसकी कीमत 6 मिलियन डॉलर है यानी की 49 करोड़ रुपए के करीब है।
कौन होस्ट कर रहा ब्यूटी पेजेंट
शो को जेनी माई और मिस यूनिवर्स 2012 ओलिविया कल्पो होस्ट कर रहे हैं। कल्पो ने मिस यूनिवर्स 2020 को भी होस्ट किया था।
इस शो की रेटिंग पीछले 5 सालों से गिर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 5 सालों से इस शो की रेटिंग गिर रही है। सेक्स स्कैंडल, बॉडी शेमिंग, भेदभाव और भ्रष्टाचार के आरोपों से मिस यूनिवर्स संगठन विवादों में रहा है। पिछली बार इजरायल में आयोजित मिस यूनिवर्स के टीवी दर्शक सिमट कर 26 लाख से भी कम रह गए थे, जबकि 5 साल पहले तक 60 लाख से ज्यादा लोग इसे देखा करते थे।

