रेवाड़ी district में आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों की हड़ताल: मांगें पूरी न होने पर 2 घंटे से ज्यादा धरने पर बैठे रहे कर्मचारी, लोगों को हुई परेशानी

All Haryana Update
0

 रेवाड़ी district में आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों की हड़ताल: मांगें पूरी न होने पर 2 घंटे से ज्यादा धरने पर बैठे रहे कर्मचारी, लोगों को हुई परेशानी











हरियाणा के रेवाड़ी डिस्ट्रिक्ट में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरे करने के लिए 2 घंटे की हड़ताल की। इसी के साथ नागरिक अस्पताल में परिसर धरना भी दिया। इसके साथ साथ कर्मचारियों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन डिप्टी सीएम को सौंपा।

हड़ताल के वजह से सुबह के समय अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचने वाले लोगों को बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लंबे समय से कर रहे आंदोलन

दरअसल, अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले पिछले लंबे समय से अनुबंध आधार पर स्वास्थ्य विभाग में लगे कर्मचारी अपनी 20 मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलनरत है। कई बार कर्मचारियों ने उच्च स्तर पर अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही काफी बार अधिकारियों के साथ मीटिंग भी हुई। इनमें अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम के तहत समक्ष पद पर ज्वॉइनिंग भी एक प्रमुख मांग है।

पंचकूला घेराव में भी शामिल होने गए थे काफी कर्मचारी।

मंगलवार को 50 से ज्यादा कर्मचारी जहां पंचकूला में होने वाले घेराव में शामिल होने के लिए रेवाड़ी से गए। वहीं पर बचे हुए कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल परिसर में हड़ताल कर धरना दिया। करीब 2 घंटे तक धरना चला। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद डिप्टी सीएमओ को अपनी मांगों का पत्र सौंप दिया।

लोगों को बहुत से परेशानी का सामना करना पड़ा

बता दें कि रेवाड़ी जिले में काफी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स पॉलिसी से कर्मचारी लगे हुए हैं। खासकर नागरिक अस्पताल में इनकी संख्या बहुत अधिक है। डॉक्टर्स के पास से लेकर हर रूम में इनकी तैनाती है। मंगलवार को सुबह के समय हड़ताल के चलते अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)