राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश

All Haryana Update
0

 राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश: मुर्मू ने कहा- भारत गरीब और निरक्षर राष्ट्र से आगे बढ़कर विश्व मंच पर आत्मविश्वास से भरा देश बना गया है।


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा है की- 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, देश और विदेश में रहने वाले आप सभी भारत वासियों  को, मैं हार्दिक बधाई देती हूं। जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं, तब एक राष्ट्र के रूप में हमने मिल-जुलकर जो उपलब्धियां प्राप्त की, उनका हम उत्सव मनाते हैं।

हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारत के लोग हैं। इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें जोड़े रखा है। इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल हो पाए है। यही भारत का सार तत्व है।


भारत एक गरीब और निरक्षर राष्ट्र की स्थिति से आगे बढ़ते हुए विश्व मंच पर एक आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र का स्थान प्राप्त कर चुका है। संविधान निर्माताओं की सामूहिक बुद्धिमत्ता से मिले मार्गदर्शन के बिना यह  संभव नहीं थी।


राष्ट्रपति ने कहीं कुछ प्रमुख बातें



हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं। पिछले साल भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था। यह उपलब्धि, आर्थिक अनिश्चितता से भरी वैश्विक पृष्ठभूमि में प्राप्त की गई है। सक्षम नेतृत्व और प्रभावी संघर्षशीलता के बल पर हम शीघ्र ही मंदी से बाहर आ गए है, और अपनी विकास यात्रा को फिर से शुरू किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)