तीज के रंग आजादी के त्यौहार के कार्यक्रम 17 तारीख को महिलाएं विभिन्न स्टॉल लगाएंगी

Latest Job In Indian
0

 तीज के रंग आजादी के त्यौहार के कार्यक्रम 17 तारीख को महिलाएं विभिन्न स्टॉल लगाएंगी  


 रेवाड़ी|

 शहर के अग्रवाल भवन के अंदर  17 अगस्त को अग्रवाल महिला संगठन(group) की ओर से सांय 3 बजे से 5 तक तीज के रंग आजादी के संग ( तीज के त्यौहार) का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 


जिसको लेकर सोमवार को प्रधान उमा गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक कर के इस आयोजन पर चर्चा की गई। 

प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से विभिन्न वस्तुओं की स्टाल लगाई जाएंगी। 


इस मौके पर कुसुम अग्रवाल, अनीता मित्तल, प्रभा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, सुनीता, रेखा अग्रवाल, सीमा गोयल, रत्ना गोयल, कल्पना, रजनी अग्रवाल, ऊषारानी, नेहा गुप्ता, सुषमा अग्रवाल व अन्य अग्रवाल समाज की महिलाएं मौजूद रही।


 खालेटा में भागवत कथा शुभारंभ से पहले महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा


 कुंड| 

खंड खोल के गांव खालेटा में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। 


कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। 


कथावाचक आचार्य राम अवतार दास महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम के चलते कथा महात्म्य, कलश यात्रा, परीक्षित शुक संवाद, वामन अवतार वर्णन, श्रीकृष्ण जन्म, गोवर्धन पूजा, श्रीकृष्ण- रुक्मणि विवाह, श्रीकृष्ण- सुदामा चरित्र और 13 को हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण होगा।


 इस मौके के उपरांत  सरपंच सुनीता देवी, पूर्व नेपाल सिंह, कृष्ण सिंह व तेजपाल सिंह सहित अन्य व्यक्तिगत मौजूद रहे। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)