रोहतक में इकट्ठा हुए सभी रिटायर्ड कर्मचारी: प्रदेश के सभी जिलों में 24 फरवरी को प्रदर्शन करेंगे, DC से मिलने के लिए तैयार
हरियाणा के रोहतक में स्थित मान सरोवर पार्क के सीनियर सिटीजन के क्लब मे रिटायर्ड हरियाणा के कर्मचारी की बैनर के नीचे बैठक हुई थी। बैठक में रोहतक की जॉइंट एक्शन कमेटी का गठन किया हुआ है।
इस कमेटी रोहतक में सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलाकर मिलाकर बनाई गई है। कमेटी की अध्यक्षता देवी सिंह देशवाल ने की है। पर्यवेक्षक के रूप राज्य जॉइंट एक्शन कमेटी के कामरेड रामकिशन की देखरेख में पूरी हुई थी।
24 फरवरी को जिला स्तर पर प्रदर्शन होगा
कमेटी का गठन करने से पहले सभी संगठनों के पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया था। राज्य के पदाधिकारियों ने 24 फरवरी को होने वाले धरना प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार कर ली है। हरियाणा में 24 फरवरी को जिला रोहतक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ब्लॉक लेवल तैयारियों के लिए कहा
बैठक में रामकिशन व प्रेम सिंह सैनी ने पेंशन लेने वालों की चार सामूहिक मांगों के बारे में बताते हुए ब्लॉक लेवल पर अपनी तैयारी करने को कहा है। देवराज नांदल ने 24 फरवरी को होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा है। साथ ही सभी को कमर कसने के लिए भी कहा है। बैठक का स्टेज संचालन कमेटी के मेंबर मेहर सिंह नैन ने किया।
