पानीपत में तीसरा टोल प्लाजा शुरू हुआ : हरियाणा UP बॉर्डर पर लगा, 70 से 660 रुपए तक टैक्स, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड आने-जाने वालों पर पङा बोझ

All Haryana Update
0
पानीपत में तीसरा टोल प्लाजा शुरू हुआ : हरियाणा UP बॉर्डर पर लगा, 70 से 660 रुपए तक टैक्स, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड आने-जाने वालों पर पङा बोझ



                  












हरियाणा की ऐतिहासिक नगरी पानीपत में एक और इतिहास रचा गया है। पानीपत जिले में तीसरा टोल प्लाजा शुरू कर दिया है। हरियाणा UP बॉर्डर के पास पानीपत की सीमा में गांव तामशाबाद के बाहर NH-709D पर बनाया गया टोल प्लाजा से वाहन चालकों के द्वारा  टैक्स लिया जा रहा है।


यहां कार का 70 रुपए से लेकर हैवी व्हीकल के 660 रुपए तक का टैक्स लागू किया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी के सख्त आदेश हैं कि देशभर में प्रत्येक 60 किलोमीटर के दायरे के अंदर एक टोल होगा।
मगर, पानीपत जिले में इन आदेशों के विपरीत ही काम किया है। यहां तो एक ही जिले में तीसरा टोल शुरू किया गया है।



मेरठ की कंपनी को टेंडर दिया है


इस टोल पर एक ही कैश की लाइन होने की वजह से यहां जाम की स्थिति बन गई है। हालांकि दोनों तरफ चार-चार लेन बनाई हैं। जिसमें से 3-3 लेन फास्टैग की व 1-1 लेन कैश की है। यह सोमवार से 22 घंटे का ट्रायल शुरू किया था, जो की 'बुधवार' सुबह के समय खत्म हो गया था।



अब यहां नियमित रूप से टोल टैक्स शुरू कर दिया गया। टोल का टेंडर UP में मेरठ की उमेश कंपनी को दिया जाता है। कंपनी ने तामशाबाद टोल का मंगलवार को एक दिन के लिए ट्रायल लिया था। और यह ट्रायल सफल भी रहा है।


ये है वाहनों पर लगने वाला शुल्क

कार पर one side का टोल ₹70 व दोनों तरफ का ₹100 है। हल्के निजी वाहनों का एक तरफ का टोल ₹110 व दोनों तरफ का टोल ₹165 है। बस और ट्रक एक तरफ जाने का ₹230 व दोनों तरफ का 345 रुपए का टोल शुल्क निर्धारित किया है।


इसके अलावा अन्य भारी वाहनों पर एक तरफ का टोल टैक्स ₹440 है। दोनों साइड का शुल्क 660 रुपए निर्धारित किया है। वहीं पर आसपास रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो प्रतिदिन अपने काम से आते जाते हैं, वो अपने वाहन की आरसी दिखा कर ₹315 महीने के हिसाब से पास भी बनवा सकते हैं।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)