हरियाणा एयर इंडिया में 3500 करोड़ करेगा निवेश: गुरुग्राम में बनेगा हेलीपोर्ट, उत्तरी भारत के राज्यों से जुड़ेगा प्रदेश

All Haryana Update
0

 हरियाणा एयर इंडिया में 3500 करोड़ करेगा

निवेश: गुरुग्राम में बनेगा हेलीपोर्ट, उत्तरी भारत
के राज्यों से जुड़ेगा प्रदेश


हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि गुरुग्राम के सेक्टर-84 में हेलीपोर्ट स्थापित किया जाएगा। इस हेलीपोर्ट की स्थापना की वजह से दिल्ली के एयर स्पेस को एक नया विकल्प भी मिलेगा। हरियाणा के साथ-साथ लगते सभी राज्यों के शहरों के लिए एक अच्छी कनेक्टिविटी भी साबित हो सकता है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि हरियाणा में एयर इंडिया 3500 करोड़ का निवेश करने की तैयारी में है। एयर इंडिया प्रदेश में प्रशिक्षण शुरू करना चाहती है। उत्तरी भारत के राज्यों से जुड़ेगा हरियाणा रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हरियाणा के विभिन्न शहरों को उत्तरी राज्यों के शहरों के साथ जोड़ा जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा है कि हरियाणा उड्डयन क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कड़ी में कई योजनाओं पर भी कार्य हो रहा है।



उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में केंद्र सरकार की एयर इंडिया, राज्य के उड्डयन विभाग इत्यादि के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे है। 


बताया जा रहा है गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से शुरु होगा करार


• उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रशिक्षण अकादमी को शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने इंजीनियर प्रशिक्षण के लिए गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी और हिसार कलस्टर के साथ मिलकर आगे बढ़ने का सुझाव पेश किया गया है।


सिम्युलेटर के तहत पायलट और केबिन क्रू प्रशिक्षण के लिए सरकार ने पातली- हाजीपुर और ATL सोहना में अकादमी खोलने का सुझाव भी दिया है। जिसके अनुसार एक सप्ताह के भीतर-भीतर एयर इंडिया इन स्थानों को एक्सप्लोर करके सारी जानकारी राज्य सरकार को मुहैया कराएगा। 100 यात्रियों के लिए टर्मिनल बनेगा। बैठक में बताया गया है कि गुरुग्राम में बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट में 100 यात्रियों के लिए एक टर्मिनल को बनाने का प्रावधान भी किया गया है।



गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के साथ लग रहे  इस हेलीपोर्ट में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी होंगी, जिसमें छोटे व बड़े हेलीकॉप्टर को रखने के लिए हैंगर, पार्किंग, मरम्मत इत्यादि सुविधाएं शामिल हैं।

दिल्ली को मिलेगा नया विकल्प


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि इस हेलीपोर्ट के बनने से दिल्ली और आसपास के इलाकों के उड्डयन ट्रैफिक में कमी होगी और दिल्ली के एयर स्पेस को एक नया विकल्प भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस हेलीपोर्ट में 300 मीटर का रन-वे और 6 लैंडिंग स्पॉट के साथ पार्किंग भी होंगे।



दुष्यंत चौटाला ने बताया कि यह हेलीपोर्ट, हेलीकॉप्टर को जल्द से जल्द लैंडिंग और टेकऑफ की सुविधा भी देगा।

इन राज्यों से जुड़ेगा हरियाणा

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया है कि राज्यों के लिए एयर स्पेस को जोड़ा जाएगा और एक राज्य के शहर से दूसरे राज्यों के शहरों में एयर कनेक्टिविटी स्थापित की जाएगी। इस स्कीम को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार भी आगे की ओर बढ़ रही है।














Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)