तरक्की के बाद भी जंगलों की आग के धुएं की सटीक भविष्यवाणी संभव क्यों नहीं?

Latest Job In Indian
0

 तरक्की के बाद भी जंगलों की आग के धुएं की सटीक भविष्यवाणी संभव क्यों नहीं?






कनाडा, ब्राजील, रॉड आइलैंड और अब हवाई में जंगलों की आग ने कई किमी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है।

 हवाई में तूफानी हवाएं, नमी कम और शुष्क वनस्पति जैसी कई सारी परिस्थितियां एक साथ पैदा हो गई जिससे आग इतनी विकराल बन गई। 



• जंगली धुएं की भविष्यवाणी मुश्किल क्यों ? 

वेदर एक्सपर्ट मैट सिटकोव्स्की का कहना है कि धुएं का मौसम से सीधा संबंध है क्योंकि यह दृश्यता और तापमान के पूर्वानुमान को बदल सकता है। धुएं के कारण दृश्यता कम हो जाती है।

 वे कहते हैं कि मुसीबत यह है कि धुएं का पूर्वानुमान लगाना एक कठिन समस्या है, इतना मुश्किल कि दिसंबर 2020 तक अमेरिका में ऑटोमेटिक अपडेट होने वाला धुआं पूर्वानुमान मौजूद नहीं था। 

नोआ वैज्ञानिकों के एक छोटे समूह ने वर्षों पहले धुएं का पूर्वानुमान लगाने का विचार रखा था, लेकिन वह भी बेहद कारगर नहीं रहा। 



• हवाई द्वीप की आग शुरू कैसे हुई थी ? 

सबसे पहले आग वनस्पति में लगी थी। इसके बाद करीब 95 किमी की रफ्तार से बढ़ते हुए आबादी वाले हिस्से को चपेट में ले लिया। 

खतरनाक आग की लपटें लुहाइना के चौराहों से होते हुए शहर के मुख्य हिस्से में पहुंच गई। 

जहां 17वीं शताब्दी में लकड़ी से बनी ऐतिहासिक इमारतों और 150 साल पुराना और 60 फीट ऊंचा ऐतिहासिक लुहाइना का बरगद का पेड़ भी तबाह हो गया है, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था। 



• हवाई की जंगल की आग की गति कैसे बढ़ी ? 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवाई के दक्षिणी हिस्से से इस सप्ताह डोरा तूफान गुजरा था, जिसके कारण कम दबाव का क्षेत्र बना। तूफान हवाई से 800 किमी दूर होने के बावजूद उस दिशा में तेज हवाएं चली, जिससे आग और फैली। 

ओरेगन क्लाइमेट चेंज रिसर्च सेंटर की इरिका फ्लेशमेन का कहना है कि रेड फ्लेग कंडीशन (कम आर्द्रता और सूखी वनस्पति) के कारण आग तेजी बढ़ती चली गई।


• जलवायु परिवर्तन का इसमें क्या योगदान है?


 जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान बढ़ने से जंगलों की वनस्पतियां सूख रही हैं। हवाई यूनिवर्सिटी के फोरेस्ट फायर एक्सपर्ट क्ले ट्रेडर्निचर ने कहा कि माउई द्वीप पर पाई जाने वाली 10 फीट ऊंची सूखी गिनी घास ने भी आग तेजी से फैलने में मदद की थी। 



• आग से मुकाबले का कैलिफोर्निया मॉडल ? 

कैलिफोर्निया के पहाड़ी हिस्सों में आग सामान्य बात है। स्थानीय प्रशासन ने इंजीनियरिंग और सोशल चेंज से आग से होने वाले नुकसान को रोकने में काफी हद तक सफलता पाई है। वहां आग के बाद लोगों के भागने की बजाय अग्निरोधी बंकर में भेजा जाता है। प्राइवेट और कम्युनिटी फायर सेंटर बनाए हैं।

 बिल्डिंग के नियमों को बदला है, मकान के आसपास 100 फीट की जगह छोड़ना जरूरी है, ज्वलनशील छत को हटाना, स्टील की खिड़कियां रखने को कहा है। यहां मकान निर्माण के नियमों को तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान हैं। शहर में 250 फीट की दूरी पर फायर हाइड्रेट बनाए हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)