ट्रक में क्षमता से अधिक पशु भरकर ले जाने में दो गिरफ्तार, 40 भैंस बरामद
पुलिस ने आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
बावल थाना पुलिस ने दिल्ली- • जयपुर राजमार्ग पर ओढ़ी गांव के निकट नाकाबंदी कर क्षमता से अधिक पशु भरकर ले जाने के आरोप में ट्रक को जब्त कर उसमें भरी हुई 40 भैंसों को मुक्त कराया है। पुलिस ने घटना के संबंध में चालक- क्लीनर पर पशु क्रूरता अधिनियम का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात को सूचना मिली थी जयपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक में क्षमता से काफी अधिक पशु भरे हुए हैं और उनको वध के लिए लेकर जाने की संभावना है। सूचना के पश्चात बावल पुलिस की टीम ने एनएच-48 पर ओढ़ी गांव के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है। इसी दौरान आए एक ट्रक चालक को जांच के लिए रोका तो उसमें भैंस भरी हुई मिली। इसके पश्चात पुलिस ने चालक जिला नूंह के गांव सिंगार
निवासी आमीन और उसके साथ बैठे क्लीनर राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव जुरहेड़ा जावेद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब ट्रक को चेक किया तो उसमें पट्टे लगाकर 40 भैंसों को भरा हुआ था। पुलिस ने भैंस मुक्त कराकर उन पर खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ मैं आरोपी ने बताया कि इन भैसों को ट्रक मालिक जयपुर निवासी जावेद ने भरवाकर गाजियाबाद यूपी के लिए भेजा था।
सैंपल रिपोर्ट आने पर पता लगेगा मसानी बैरोज में कितना प्रदूषित पानी छोड़ा गया।
एनजीटी के पास भिजवाई जाएगी रिपोर्ट।
मसानी बैराज में प्रदूषित पानी संबंधी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा आदेश पर डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कमेटी का गठन किया है। DC के निर्देश पर गठित कमेटी ने Friday को ADC एवं कमेटी के स्वप्निल रविंद्र पाटिल अध्यक्ष के नेतृत्व में शिकायतकर्ताओं के साथ संबंधित स्थल का physical निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। एडीसी ने कहा कि National green ट्रिब्यूनल (NTG) के आदेश की अनुपालना करने के लिए मसानी बैराज में जाने वाले प्रदूषित पानी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
एडीसी ने कहा कि टीम द्वारा प्रदूषण फैलाने वाले उपक्रमों की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट डीसी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी तथा इसके उपरांत रिपोर्ट एनजीटी को भिजवाई जाएगी। एनजीटी के आदेशों की अनुपालना में एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में 5 सदस्य कमेटी का गठन किया है, जिसमें क्षेत्रीय अधिकारी हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उपाध्यक्ष, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी, सिंचाई विभाग रेवाड़ी व कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रेवाड़ी को कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया है। टीम द्वारा शुक्रवार को सैंपलिंग की प्रक्रिया अमल में लाई गई और लैबोरेट्री में सैंपल भिजवा दिया है।

Shi keya
जवाब देंहटाएं