अधिक मुनाफे का झांसा देकर कैमिस्ट से ₹21.36 लाख की धोखाधड़ी की

All Haryana Update
1

 अधिक मुनाफे का झांसा देकर कैमिस्ट से ₹21.36 लाख की धोखाधड़ी की


हांसी :- 

तोशाम चुंगी स्थित आनंद मेडिकोज के मालिक मनोज से एक कंपनी से दवाइयां खरीदकर मुनाफा कमाने का लालच देकर 21.36 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई। उसे न तो कमीशन दिया और न ही दवाइयां भिजवाई गई। पुलिस ने कंपनी की सीएमडी सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। 







पुलिस को दी जानकारी में मनोज ने बताया कि उसने जुलाई 2022 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखी। वीडियो देखकर चैनल सब्स्क्राइब कर लिया। 2-3 दिन बाद उसके पास फोन आया और कहा गया हमारी कंपनी से दवाइयां उचित रेट पर लेकर बेचो दवाइयों में अच्छी बचत होगी। कंपनी में अपनी आईडी लगाकर मेंबर बनो। हर महीने कमीशन भी मिलता रहेगा। 



मनोज के अनुसार उसने दुकान में आरोपियों को अक्टूबर में 21,36,000 रुपए का चेक दे दिया। इसके बाद न तो कोई कमीशन भेजा और न ही दवाइयां भेजी गई।


ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए हमारे इस पेज को लाइक करें|

Tags

एक टिप्पणी भेजें

1टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें